Pm-usp Scholarship 2025-26: Financial Support Open For Meritorious Students In Himachal – Amar Ujala Hindi News Live


PM-USP Scheme: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है। विभाग ने बताया है कि उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री यूनिवर्सिटी/कॉलेज छात्रवृत्ति योजना (PM-USP) शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए खुल गई है। इस योजना के तहत देश के कॉलेज और विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता दी जाएगी, ताकि वे अपनी उच्च शिक्षा बिना आर्थिक बाधाओं के जारी रख सकें।

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना इच्छुक छात्र अब राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल scholarships.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। विभाग ने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2025 है।

कौन कर सकता है आवेदन?

सभी मेधावी छात्र जो 2025 में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं, इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, वे छात्र जिन्होंने 2021, 2022, 2023 या 2024 में छात्रवृत्ति प्राप्त की है, वे अपने आवेदन का नवीनीकरण करने के लिए भी पात्र हैं। छात्र ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर नई छात्रवृत्ति या नवीनीकरण के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top