{“_id”:”68b30d96db11c36b940d2548″,”slug”:”pm-narendra-modi-had-a-telephone-conversation-today-with-the-president-of-ukraine-volodymyr-zelenskyy-2025-08-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”India Ukraine Ties: मोदी-जेलेंस्की के बीच फोन पर हुई बात, यूक्रेन के हालात पर चर्चा; भारत ने शांति की अपील की”,”category”:{“title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”}}

पीएम मोदी, राष्ट्रपति जेलेंस्की
– फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के बारे में पीएम मोदी को विस्तार से बताया। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की का धन्यवाद किया। उन्होंने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति की शीघ्र बहाली के प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ और निरंतर रुख को दोहराया। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में हर संभव सहयोग देने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।


