PAK Vs SL LIVE Score: एशिया कप सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा पाकिस्तान, 8 बजे से मैच, Cricket Hindi News


महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। 

महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। यह मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी करेगी। भारत पहले ही एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुका है। सेमीफाइनल वन में इंडियन टीम ने बांग्लादेश को हराकर यह कारनामा किया। आज का मैच जो भी टीम जीतेगी वह खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ेगी।

पाकिस्तान की महिला टीम ने इस एशिया कप में जैसा प्रदर्शन दिखाया है उसके मद्देनजर श्रीलंका महिला टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। फिर भी क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। यह मैदान पर खेला जाता है और जो आज के मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेगा वह जीतेगा। पाकिस्तान के पास फातिमा सना जैसी बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं तो वहीं श्रीलंका के पास चमारी अथापथु जैसी कमाल की बल्लेबाज। इन दोनों के बीच का कॉन्टेस्ट भी देखने लायक होगा। लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड नीचे देखें। अब से कुछ ही देर बाद टॉस होगा।

श्रीलंका की टीम इस टूर्नामेंट में अजेय और शानदार फॉर्म में है, जबकि पाकिस्तान नॉकआउट में लड़खड़ाते हुए पहुंची है। भारत के खिलाफ सिर्फ 55 रन पर ऑल आउट हो गई थी। थाईलैंड के खिलाफ मुश्किल से जीत हासिल की। ​​2016 से चले आ रहे एशिया कप फाइनल के सूखे को खत्म करने के लिए पाकिस्तान को बेहतर प्रदर्श करना होगा। पिछले महीने ही दोनों टीमें द्विपक्षीय सीरीज में भिड़ी थीं, जिसमें श्रीलंका विजयी रही थी। बल्लेबाजी अभी भी पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी है। दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम संतुलित नजर आ रही है। इंडोनेशिया के खिलाफ नीलाक्षिका सिल्वा के शानदार अर्धशतक और बांग्लादेश के खिलाफ कड़े मुकाबले में हर्षिता समरविक्रमा के संयमित प्रदर्शन ने टीम को काफी मजबूती दी है। पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ शावल ज़ुल्फ़िकार और मुनीबा अली अभी तक लय में नहीं उतरे हैं, इसलिए आज श्रीलंका पर अच्छा प्रदर्शन करने और खिताब की उम्मीदें जिंदा रखने का दबाव है।

PAK Vs SL LIVE Score Full Scorecard Update

श्रीलंका ने जीता टॉस। गेंदबाजी का लिया फैसला। 8 बजे शुरू होगा मुकाबला।

पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों टीमों का स्क्वॉड

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर।

श्रीलंका महिला टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चेतना विमुक्ति, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, देवमी विहंगा, हासिनी परेरा।



Source link

Scroll to Top