Orders Issued To Investigate Misleading Reports On Women Safety Uttarakhand Police Read All Updates In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live


देहरादून को देश के 10 सबसे असुरक्षित शहरों में शामिल किया गया है। महिला सुरक्षा पर जारी इस रिपोर्ट के जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही निजी सर्वे कंपनी के संस्थापक को नोटिस जारी किया गया है।


Orders issued to investigate misleading reports on women safety Uttarakhand Police read All Updates in hindi

एसएसपी अजय सिंह
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


देहरादून में महिला सुरक्षा पर एक निजी सर्वे कंपनी की भ्रामक रिपोर्ट पर एसएसपी ने एसपी ऋषिकेश को जांच सौंपी है। एसपी ने सर्वे करने वाली कंपनी पी वैल्यू एनालिटिक्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक प्रहलाद राउत को नोटिस जारी कर तीन दिन में सभी तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ पेश होने का निर्देश दिया है।

loader

Trending Videos

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: धंस रहे पहाड़ के गांव, हाईवे पर भी बड़ी-बड़ी दरारें, दहशत में आए कई लोगों ने रातोंरात छोड़े घर

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि निजी सर्वे रिपोर्ट में देहरादून को देश के 10 सबसे असुरक्षित शहरों में शामिल किया गया जिसके प्रकाशित होने के बाद देहरादून में अभिभावकों, महिलाओं तथा युवतियों के मध्य सुरक्षा पर नकारात्मक माहौल बना। रिपोर्ट में दिए गए आंकड़े सरकारी आंकड़ों से मेल नहीं खाते हैं। सर्वे रिपोर्ट के परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top