अस्पताल में नर्स से छेड़खानी: पूर्व फौजी ने कही आपत्तिजनक बातें, की पैसों की पेशकश, स्टाफ ने जड़े थप्पड़


माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी

Updated Sat, 18 Oct 2025 12:24 AM IST

बताया गया कि आरोपी तीमारदारी के लिए साथ आया था, लेकिन महिला नर्स पर बुरी नजर रखने लगा। उनका पीछा करता। बीती रात उन्हें साथ चलने के लिए कहने लगा।


Nurse molested at CMI Hospital dehradun Staff slap many times to Accused Former Army man

नर्स से छेड़खानी पर पिटाई
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


सीएमआई अस्पताल में एक महिला नर्स ने बृहस्पतिवार रात एक वृद्ध महिला के साथ आए उसके तीमारदार को छेड़खानी और अभद्र बातें करने का आरोप लगाकर जमकर थप्पड़ मारे। इसका वीडियो वायरल हो गया। आरोपी पूर्व सैन्य कर्मी है। डालनवाला पुलिस ने शुक्रवार को संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Trending Videos

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी रमेश सिंह निवासी बंजारावाला देहरादून अपनी सास का इलाज कराने के लिए अस्पताल में आया था। नर्स से छेड़खानी और आपत्तिजनक बातें करने पर उसकी पिटाई हुई और पुलिस को सूचना दी गई। मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच नालापानी चौकी प्रभारी रीना वर्मा को सौंपी गई है।

दूसरी ओर पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी सेना से सेवानिवृत्ति के बाद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी खुद की दो बेटियां हैं। आरोपी की सास 13 अक्तूबर से अस्पताल में भर्ती है।

Dehradun: डीआरडीओ के कर्नल की कॉल रिकॉर्ड लीक, सूबेदार पर जासूसी और हत्या की साजिश का आरोप



Source link

Scroll to Top