Delhi: एनएसयूटी का दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव कल से, अमर उजाला है आयोजन का नॉलेज पार्टनर


नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) अपने सालाना अंतर-कॉलेज सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। 11 व 12 अक्तूबर को होने वाले इस कार्यक्रम में रचनात्मकता, आत्म-अभिव्यक्ति और आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करते हुए छात्रों को अकादमिक शिक्षा से परे सीखने का मौका मिलेगा। 

अमर उजाला दो दिवसीय इस आयोजन का नॉलेज पार्टनर है। पूरा आयोजन एनएसयूटी के मुख्य के साथ ईस्ट और वेस्ट कैंपस में होगा। इसमें सिर्फ इसी विश्वविद्यालय के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। इस बार के आयोजन में भारत की लोक कलाओं और संगीत को विशेष स्थान दिया गया है।

पारंपरिक धुनों, लोक नृत्य और क्षेत्रीय कला प्रदर्शन के माध्यम से यह उत्सव छात्रों को भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का प्रयास करेगा। कार्यक्रम के बारे में फैकल्टी इन-चार्ज डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि यह वार्षिक आयोजन एनएसयूटी के छात्र जीवन की आत्मा है। 

यह न केवल रचनात्मकता का उत्सव है बल्कि तीनों कैंपसों को एकजुट करने का माध्यम भी है। अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित नॉलेज पार्टनर के साथ जुड़कर हम इस आयोजन को और भी समृद्ध बनाने की ओर अग्रसर हैं।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां


  • संगीत

  • नृत्य एवं फैशन शो

  • नाटक, ओपन माइक और स्टैंड-अप कॉमेडी

  • कला, फोटोग्राफी और लेखन प्रतियोगिताएं

  • फन जोन, गेमिंग और रोचक वर्कशॉप्स



Source link

Scroll to Top