Munger University Implements Strict Rules for Evaluation Process Delays कॉपी जांच में लापरवाही अब पड़ेगी भारी, Munger Hindi News


share

मुंगेर विश्वविद्यालय ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में हो रही देरी पर शिक्षकों के लिए नए नियम लागू किए हैं। निर्धारित तिथि पर योगदान न देने वाले शिक्षकों का वेतन काटा जाएगा। यह निर्णय 2 मई को हुई परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। इसका उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और समयबद्धता लाना है।

कॉपी जांच में लापरवाही अब पड़ेगी भारी

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य में हो रही देरी और अनियमितताओं पर सख्ती दिखाते हुए शिक्षकों के लिए नए नियम लागू कर दिये हैं।

नए नियमों का उद्देश्य

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि मूल्यांकन कार्य में निर्धारित तिथि पर योगदान नहीं करने वाले अथवा योगदान के बाद बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर नियमानुसार वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा समिति की 2 मई को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। आदेश में कहा गया है कि परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नामित शिक्षक यदि समय पर योगदान नहीं करते हैं या बीच में बिना अनुमति अनुपस्थित रहते हैं, तो उन्हें पूरी तरह कार्य से अनुपस्थित माना जाएगा। उनकी अनुपस्थिति की गणना प्रति दिन 50 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के निर्धारित मानक के आधार पर की जाएगी और उसी अनुरूप वेतन कटौती होगी।

शिक्षकों के लिए निर्देश

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिया है कि वे मूल्यांकन कार्य में समय पर योगदान सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा परिणाम एवं मूल्यांकन संबंधी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। दरअसल, बीते दिनों स्नातक सेमेस्टर-2 की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान शिक्षकों की त्रुटियों के कारण टीआर में अंक चढ़ाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं समय पर मूल्यांकन कार्य पूरा नहीं होने के कारण विश्वविद्यालय को रिजल्ट प्रकाशित करने में चार से पांच माह तक की देरी झेलनी पड़ रही थी। विश्वविद्यालय के इस फैसले को परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और समयबद्धता लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

मूल्यांकन कार्य में देरी पर क्या कार्रवाई होगी?

मूल्यांकन कार्य में निर्धारित तिथि पर योगदान नहीं करने वाले शिक्षकों पर वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षकों को समय पर योगदान देने के लिए क्या निर्देश दिए गए हैं?+

इस नए निर्णय का उद्देश्य क्या है?+



Source link

Scroll to Top