LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?


केंद्र सरकार ने होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के कारण लगातार बढ़ी गैस कीमतों के बाद यह दूसरा बड़ा राहतभरा फैसला है. हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ 200 रुपये से ज्यादा सस्ता

केंद्र सरकार ने शनिवार को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा की. नई दरों के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हो गया है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत में 209 रुपये की कमी की गई है. नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.

ये भी पढ़ें- ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान

कोलकाता में नई कीमत 2,872.50 रुपये

कोलकाता में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2,872.50 रुपये में मिलेगा. इस कटौती से होटल, रेस्तरां, ढाबा, कैटरिंग सेवाओं और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इनका संचालन काफी हद तक कमर्शियल एलपीजी पर निर्भर करता है.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह कटौती केवल 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर लागू होगी. घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी घरेलू उपभोक्ताओं को अभी गैस की कीमतों में राहत का इंतजार करना होगा.





Source link

Scroll to Top