light rain at few places and orange alert for fog during morning delhi mausam ka hal दिल्ली में इस दिन होगी बारिश, कल घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट; 3 जनवरी तक का हाल, Ncr Hindi News


संक्षेप:

दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से दिल्ली में हल्की बारिश भी देखी जा सकती है। 

Delhi Weather: दिल्ली के साथ ही एनसीआर में इस हफ्ते मौसम में बड़े बदलाव देखे जाएंगे। मौसम विभाग की मानें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 31 दिसंबर से आस-पास के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी देखी जा सकती है। दिल्ली में 29 और 30 दिसंबर की सुबह को कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कल घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार रात को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में हल्की धुंध का अनुमान जताया है। कल यानी सोमवार 29 दिसंबर को दिल्ली में सुबह के वक्त अधिकांश स्थानों पर मध्यम कोहरा जबकि कुछ जगहों पर बेहद घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन में बादल नहीं होने से आसमान साफ रह सकता है। दोपहर के वक्त हवा की स्पीड 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है।

परसों मध्यम कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार यानी 30 दिसंबर को दिल्ली में सुबह के वक्त अधिकांश जगहों पर मध्यम कोहरा नजर आ सकता है। कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का अनुमान है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दिन में दोपहर के वक्त हवा की स्पीड 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने से आसमान साफ रह सकता है। इसके बाद 31 दिसंबर से मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा।

दिल्ली में 1 जनवरी को बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 31 दिसंबर को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना जताई है। सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है। पहली जनवरी को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल नजर आ सकते हैं। कुछ जगहों पर बेहद हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा भी देखा जा सकता है। एनसीआर के शहरों में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रह सकता है।

Delhi Weather
ये भी पढ़ें:झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 1 दर्जन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट
ये भी पढ़ें:शिमला-कुल्लू से ज्यादा बनारस में गिरा दिन का तापमान, सर्द हवा से कांपा पूर्वांचल
ये भी पढ़ें:घना कोहरा और फिसलन भरी सड़कें! बाइक राइडर्स के लिए ये 5 टिप्स जानना बेहद जरूरी

दो और तीन जनवरी को कैसा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो 2 जनवरी को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल नजर आ सकते हैं। सुबह के वक्त हल्का से मध्यम से कोहरा नजर आ सकता है। 3 जनवरी को दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान है। हालांकि इस दिन भी सुबह के वक्त मध्यम से घना कोहरा देखा जा सकता है। 29 से लेकर 31 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। NCR के शहरों में कमोबेश ऐसा ही हाल रहेगा।



Source link

Scroll to Top