
खबरों के खिलाड़ी।
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनावी तारीखों का एलान हो गया है। इस बार दो चरण वोट डाले जाएंगे। 14 नवंबर को नतीजा आ जाएगा। इस हफ्ते बिहार में वह कौन से मुद्दे होंगे जो वोटर्स को पोलिंग बूथ तक ले जाएंगे। बिहार में सत्ता की कुर्सी तक कौन पहुंचेगा। जो वादे किए जा रहे हैं इन वादों का क्या होगा? इसे कैसे पूरा किया जाएगा? सबसे बड़ी बात कि यह जो सीटों का बंटवारा और जो गठबंधन की पूरी कहानी चल रही है, यह क्या चुनाव से पहले और चुनाव के बाद इसी स्थिति में दिखाई पड़ेगी? कुछ ऐसे ही सवालों पर इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह, विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी, अवधेश कुमार और राकेश शुक्ल मौजूद रहे।


