Kashmiri Watch Design,​कश्मीरी चूड़ियों के बाद घड़ी की दीवानी हुईं महिलाएं, घुंघरू वाली वॉच पहन सजा रहीं कलाई, देखिए ट्रेंडी डिजाइन – latest and trendy kashmiri watch design to elevate your desi look after kashmiri bangles and jhumka – Fashion News


​मार्केट में इन दिनों कश्मीरी चूड़ियों और झुमके के बाद कश्मीरी घड़ियां छाई हुई हैं। जिनका घुंघरू वाला डिजाइन चूड़ी- झुमके की तरह ही महिलाओं को बेहद पसंद आ रहा है, तो पर्ल्स और स्टोन्स वाली डिटेलिंग इन्हें रॉयल टच दे रही है। जिसके कुछ डिजाइन्स की लिस्ट हमने यहां आपकी अलगी शॉपिंग के लिए तैयार की है।
​

कश्मीरी घड़ियों के डिजाइन्स
(फोटो साभार: इंस्टाग्राम @ jewels_studio__official/ thesunshinecollections.inc)
​फेस्टिव सीजन जैसे- जैसे नजदीक आ रहा है, बाजार भी गुलजार हो गए हैं। जहां अभी तक कश्मीरी चूड़ियों के अलग- अलग डिजाइन ही महिलाओं की पसंद बने हुए थे, तो अब कश्मीरी घड़ियों का ट्रेंड भी दिल जीत रहा है। घुंघरू, मोती और रंग- बिरंगे स्टोन्स से सजी ये घड़ियां न सिर्फ हाथों की खूबसूरती को बढ़ा रही हैं, बल्कि घड़ी के मॉडर्न चार्म में देसी टच भी ऐड कर रही हैं।

​तभी तो हम आपके लिए कुछ शानदार कश्मीरी घड़ियों के डिजाइन्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनसे आइडिया लेकर आप शॉपिंग कर सकती हैं। इन घड़ियां का डिजाइन इतना क्लासी है कि इन्हें आसानी से शादी- पार्टी में भी कैरी किया जा सकता है। यकीन न हो तो अब आप खुद ही देख लीजिए।

हाथी वाला स्टोन स्टडेड डिजाइन

हाथी वाला स्टोन स्टडेड डिजाइन

​घड़ी का यह डिजाइन काफी क्लासी लग रहा है। जिसमें स्टोन स्टडेड डायल के साथ ही बैंड को हाथी और वाइट पर्ल्स से डिटेलिंग करके सजाया गया है। यही नहीं पिंक और ग्रीन कलर का कलरफुल टच इसे और स्टनिंग बना रहा है। जिसे किसी भी एथनिक वेअर के साथ कैरी किया जा सकता है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @vcrafts_for_you)

कमल और घुंघरू वाला डिजाइन

कमल और घुंघरू वाला डिजाइन

एलिगेंट गोल्डन डिटेल वाला डायल और ब्रेसलेट स्टाइल बैंड बेहद क्लासी लग रहा है। जिसमें पिंक और ग्रीन कलर के फूल को कुंदन डिटेल के साथ दिया, तो घुंघरू भी ऐड किए हैं। वहीं, पर्ल ड्रॉप के साथ दिया एडजेस्टेबल लॉक आसानी से पहना जा सकता है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @jewels_studio__official)

कुंदन और घुंघरू का कॉम्बो

कुंदन और घुंघरू का कॉम्बो

जिन महिलाओं को हैवी डिजाइन पसंद आता है, वो इस तरह की घड़ी को चुन सकती हैं। जिसमें डायल को छोटा रखकर कुंदन वाला फ्लोरल बैंड दिया और घुंघरू से उसकी डिटेलिंग की। जिससे इसे हैवी लुक मिल रहा है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @thesunshinecollections.inc)

छोटी- बड़ी पर्ल्स वाला डिजाइन

छोटी- बड़ी पर्ल्स वाला डिजाइन

वाइट पर्ल्स से सजी जूलरी किसी भी लुक में रॉयल चार्म ऐड कर देती है और इस तरह की छोटे- बड़े पर्ल्स वाली घड़ी भी सुंदर लग रही है। जिसे ब्रेसलेट की तरह ही डिजाइन किया गया है, जो किसी भी तरह के एथनिक लुक की ब्यूटी को एन्हांस कर देगा। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @kashmiri_watch)

फ्लोरल डिटेलिंग

फ्लोरल डिटेलिंग

लाइट पिंक टोन वाले कमल के फूल और मरून स्टोन वर्क से सजी ये वॉच बेहद प्यारी लग रही है। जिसमें कुंदन और वाइट पर्ल्स का कॉम्बो भी नजर आया, तो कलाई के ऊपर वाले हिस्से पर आने वाले बैंड का डिजाइन हैवी रखा और नीचे प्लेन गोल्डन चेन देकर पर्ल्स लटका दिए। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @_riticreations_)

इन डिजाइन्स से भी ले सकती हैं आइडिया

स्टोन वाला एलिगेंट डिजाइन

स्टोन वाला एलिगेंट डिजाइन

सिंपल, एलिगेंट और क्लासी जूलरी पसंद करने महिलाओं के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। जिसमें बड़े- बड़े स्टोन वाले बैंड के साथ चेन से अटैच घुंघरू और कलरफुल पर्ल्स को जोड़ा गया है। वहीं, डायल में लगे स्टोन इसे और शानदान बना रहे हैं। जिसे कश्मीरी कांच की चूड़ियों की तरह हाथों में पहनकर सुंदर लुक पाया जा सकता है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @giftcraftofficial)

Megha Chaudhary मेघा चौधरी

लेखक के बारे मेंMegha Chaudhary मेघा चौधरीमेघा चौधरी, फैशन बीट राइटर हैं और नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। सेलिब्रिटी फैशन, फैशन ट्रेंड्स, फैशन हिस्ट्री और रॉयल फैशन जैसे विषयों पर वह खास पकड़ रखती हैं। खुद को अप टू डेट रखने और पाठकों तक जल्दी, सही और सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए मेघा नामी शख्सियतों से लेकर फैशन हाउस और डिजाइनर्स को उनके सोशल हैंडल और आधिकारिक साइट्स के जरिए फॉलो करती हैं।

बतौर अनुभवी लेखक वह विभिन्न स्टडीज को खंगालते हुए कपड़ों से जुड़ी गहरी जानकारी को अपने लेख में शामिल करने का प्रयास करती हैं। मेघा खुद भी स्टाइल लवर हैं और सिलेब्स के स्टाइल से अपने फैशन सेंस को भी रिच बनाने की कोशिश करती हैं, यही वजह है कि वो स्टाइलिंग टिप्स देने में भी माहिर हो चुकी हैं। फैशन राइटर के रूप में दो साल से काम करते हुए मेघा ने करीब 2700 आर्टिकल लिखे हैं। जिनके जरिए उन्होंने पाठकों को बड़ी ही सरल और सहज भाषा में फैशन नॉलेज बढ़ाने का मौका दिया।

मास कम्यूनिकेशन में बैचलर्स की डिग्री करने वाली मेघा चौधरी, नवभारतटाइम्स.कॉम के साथ जुड़ने से पहले विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। अपने कुल 8 साल के पत्रकारिता के करियर की शुरुआत दैनिक जागरण में प्रिंट मीडिया से की थी, जहां से उन्होंने खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला में बतौर बॉलीवुड राइटर काम किया, जहां फिल्मों, सितारों, फिल्म रिव्यू, रेड कार्पेट लुक्स और उनसे जुड़ी खबरों को कवर करने का अनुभव उन्हें मिला। उनका यही अनुभव अब सितारों के लेटेस्ट फैशन और ट्रेंड्स को फॉलो करने में भी मददगार साबित होता है।… और पढ़ें