Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर किन शहरों में समय पर दिखेगा चांद और कहां करना पड़ेगा इंतजार



Karwa Chauth 2025 Moon Rise Time: हिंदू धर्म में करवा चौथ के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि, बेहतर जीवन, अच्छी सेहत और तरक्की के लिए रखा जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। रात को जब चंद्रमा के दर्शन होते हैं तो चंद्रदेव की पूजा करके अर्घ्य अर्पित करते हुए अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। चंद्रमा के निकलने से कुछ घंटे पहले शाम को करवा माता की पूजा शुरू होती है, जहां पर सभी सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार के साथ एकत्रित होकर पूजा करते हैं। पूजा के दौरान करवा चौथ की कथा सुनती है। फिर चांद के निकलने पर छलनी से दर्शन करते हुए चंद्र देव की पूजा की जाती है। 

loader

आइए जानते हैं 10 अक्तूबर को मनाए जाने वाले करवा चौथ व्रत का महत्व, पूजा शुभ मुहूर्त और आपके शहर में चांद के निकलने का समय के बारे में…




Karwa Chauth 2025 10 October Moon Rise Time in Different Cities Karwa Chauth Chand Kab Niklega

करवा चौथ 2025
– फोटो : adobe


करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय ( Karwa Chauth 2025 Moonrise Timing)

10 अक्तूबर 2025 को देशभर में करवा चौथ का व्रत मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 अक्तूबर की रात को चंद्रोदय का समय रात 08 बजकर 13 मिनट पर होगा। चंद्रोदय का यह समय देश की राजधानी दिल्ली को मानक मानकर है। लेकिन अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है। 

करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद…

शहर (Karwa Chauth 2025 Moonrise Timing)समय
दिल्ली            Karwa Chauth Moon Time Delhiरात 08:13
नोएडा            Karwa Chauth Moon Time Noidaरात 08:13
मुंबई              Karwa Chauth Moon Time Mumbaiरात 08:55
कोलकाता       Karwa Chauth Moon Time Kolkataरात 07:41
चंडीगढ़           Karwa Chauth Moon Time Chandigarhरात 08:08
पंजाब              Karwa Chauth Moon Time  Punjabरात 08:10
जम्मू                Karwa Chauth Moon Time Jammu रात 08:11
लुधियाना          Karwa Chauth Moon Time Ludhianaरात 08:11
देहरादून           Karwa Chauth Moon Time Dehradunरात 08:04
शिमला             Karwa Chauth Moon Time Simlaरात 08:06
पटना                Karwa Chauth Moon Time Patnaरात 07:48
लखनऊ            Karwa Chauth Moon Time Lucknowरात 08:02
कानपुर             Karwa Chauth Moon Time Kanpurरात 08:06
प्रयागराज          Karwa Chauth Moon Time Prayagrajरात 08:02
इंदौर                Karwa Chauth Moon Time Indoreरात 08:33
भोपाल              Karwa Chauth Moon Time Bhopalरात 08:26
अहमदाबाद       Karwa Chauth Moon Time Ahmedabadरात 08:47
चेन्नई                 Karwa Chauth Moon Time Chennaiरात 08:37
बंगलूरू              Karwa Chauth Moon Time Bengaluruरात 08:48
जयपुर              Karwa Chauth Moon Time Jaipurरात 08:22
रायपुर              Karwa Chauth Moon Time Raipurरात 07:43

 


Karwa Chauth 2025 10 October Moon Rise Time in Different Cities Karwa Chauth Chand Kab Niklega

करवा चौथ 2025
– फोटो : amar ujala


करवा चौथ 2025 शुभ तिथि

सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। इस पर्व का इंतजार महिलाओं को बेसब्री से होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ 10 अक्तूबर को है। पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 09 अक्तूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट से आरंभ हो जाएगी जो 10 अक्तूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी।

 


Karwa Chauth 2025 10 October Moon Rise Time in Different Cities Karwa Chauth Chand Kab Niklega

करवा चौथ 2025
– फोटो : adobe


करवा चौथ 2025 पूजा शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2025 Puja Muhurat)

10 अक्तूबर को करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। इस तरह से पूजा के लिए कुल अवधि 01 घंटा 9 मिनट तक रहेगा। 


Karwa Chauth 2025 10 October Moon Rise Time in Different Cities Karwa Chauth Chand Kab Niklega

करवा चौथ 2025
– फोटो : adobe


करवा चौथ 2025 चंद्रोदय समय (Karwa Chauth 2025 Moonrise Timing)

करवा चौथ पर चांद के दर्शन करने के बाद ही व्रत पूरा माना जाता है। पंचांग के अनुसार करवा चौथ पर चांद के निकलने का समय दिल्ली शहर को मानक मानते हुए रात 08 बजकर 13 मिनट पर होगा। लेकिन अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है। 

 




Source link

Scroll to Top