12:00 PM, 09-Oct-2025

Karwa Chauth 2025
– फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ पूजन शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2025 Puja Muhurat)
- शाम 05:57 मिनट से शाम 07:11 मिनट तक
- पूजन अवधि- 1 घंटा 14 मिनट
- करवा चौथ व्रत समय- सुबह 06:19 मिनट से शाम 08: 13 मिनट तक
- करवा चौथ व्रत अवधि- 13 घंटे 54 मिनट
11:41 AM, 09-Oct-2025
करवा चौथ पर शुभ योग
करवा चौथ पर कृत्तिका नक्षत्र बना रहेगा, जो शाम 5 बजकर 31 मिनट तक है। इसके अलावा सिद्ध योग का संयोग है, जो शाम 5:41 मिनट तक है। इसके बाद व्यतीपात योग प्रारंभ होगा। इस दिन चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12:07 मिनट तक रहेगा। हालांकि, दिन का सबसे शुभ अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12:30 तक रहने वाला है।
11:20 AM, 09-Oct-2025
करवा चौथ तिथि 2025
पंचांग के मुताबिक चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 9 अक्तूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर हो रहा है। इस तिथि का समापन अगले दिन 10 अक्तूबर को शाम 07:38 मिनट पर होगा। ऐसे में 10 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत मान्य होगा।
11:00 AM, 09-Oct-2025
Karwa Chauth 2025 Live: शुभ योग में करवा चौथ कल, जानें शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
Karwa Chauth 2025 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi And Moonrise Time: शुक्रवार 10 अक्तूबर को सुहागिनों को महापर्व करवा चौथ मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सुबह से बिना कुछ खाए पीये व्रत रखती हैं और शाम को करवा चौथ की पूजा और कथा सुनने के बाद चंद्रोदय के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करती हैं। करवा चौथ का व्रत प्रमुख रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब , हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। करवा चौथ व्रत में सुगागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करते हुए छलनी से चांद को देखती है फिर पति के हाथों के जल ग्रहण कर व्रत का पारण करती हैं।


