Kantara Chapter 1 To Idli Kadhai Movies Releasing On Dussehra Will Get Full Dose Of Entertainment – Entertainment News: Amar Ujala



दो अक्तूबर को बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा मनाया जाएगा। इस मौके पर बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें साउथ की ‘इडली कढ़ाई’, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और ‘मृत्युंजय’ के अलावा बॉलीवुड की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ शामिल हैं। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।

loader




Kantara Chapter 1 to Idli Kadhai Movies releasing on Dussehra will get full dose of entertainment

‘इडली कढ़ाई’ की रिलीज डेट में बदलाव
– फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja


इडली कढ़ाई

दशहरा के मौके पर दर्शकों को जिस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है, वह है ‘इडली कढ़ाई’। यह फिल्म आज यानी 1 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में धनुष ने न सिर्फ अदाकारी की है, बल्कि उन्होंने इस फिल्म को लिखा है और इसका निर्देशन भी किया है। फिल्म में उनके साथ नित्या मेनन भी हैं।

यह खबर भी पढ़ें: SSKTK: ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से कम किए गए किसिंग सीन, इस शब्द को म्यूट के बाद मिली रिलीज की मंजूरी


Kantara Chapter 1 to Idli Kadhai Movies releasing on Dussehra will get full dose of entertainment

फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’
– फोटो : x


कांतारा: चैप्टर 1

‘कांतारा: चैप्टर 1’ दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार, लेखक और निर्देशक ऋषभ शेट्टी हैं। 125 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी ने फीस नहीं ली है, बल्कि वह इस फिल्म के मुनाफे के हिस्सेदार हैं। यह एक पौराणिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है।


Kantara Chapter 1 to Idli Kadhai Movies releasing on Dussehra will get full dose of entertainment

मृत्युंजय
– फोटो : एक्स


मृत्युंजय

दशहरा के मौके पर जो एक और साउथ की फिल्म रिलीज होने वाली है, वह ‘मृत्युंजय’ है। यह हुसैन शा किरण द्वारा निर्देशित एक तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म के निर्माता संदीप गुन्नम और विनय चिलकापति हैं।


Kantara Chapter 1 to Idli Kadhai Movies releasing on Dussehra will get full dose of entertainment

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर रिलीज
– फोटो : यूट्यूब- धर्मा प्रोडक्शन


सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

दशहरा के मौके पर बॉलीवुड की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ ने अहम किरदार निभाया है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर अपने प्यार को दोबारा पाने की कोशिश करते हैं। 2 अक्तूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान हैं।




Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top