कानपुर में ट्रैफिक जाम पर नजर 400 मीटर की ऊंचाई से रखी जाएगी। कमिश्नरी पुलिस के विशेष ड्रोन को स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा। यह ड्रोन उच्च क्षमता वाले हैं जिनको काफी देर तक उड़ाया जा सकता है। इसके निर्देश पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बुधवार को सेंटर का निरीक्षण करने के बाद दिए।
पुलिस कमिश्नर बुधवार की दोपहर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में पहुंचे। सबसे पहले सेंटर से ऑनलाइन चल रहे कैमरों को देखा। वहां लगे पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम को स्वयं चेक किया। टाटमिल चौराहे के पास खड़े सिपाहियों को एक ओर आने के निर्देश दिए।


