JNU: वेस्ट गेट पर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेड तोड़ने पर 28 छात्र हिरासत में; छह पुलिसकर्मी घायल


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार

Updated Sat, 18 Oct 2025 08:48 PM IST

पुलिस के अनुसार, छात्रों को कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने जबरन बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने 28 छात्रों- 19 पुरुष और नौ महिला को हिरासत में लिया है। 


JNU Students protest at West Gate 28 detained including student union president

जेएनयू के 28 छात्र हिरासत में, छह पुलिसकर्मी घायल
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शनिवार शाम करीब 70 से 80 छात्र, जिनमें महिला छात्राएं भी शामिल थीं, वेस्ट गेट पर एकत्र हुए और पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर नेल्सन मंडेला मार्ग पर आ गए। पुलिस ने बताया कि इस दौरान छात्रों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ।

Trending Videos



Source link

Scroll to Top