Jacob Bethell Six: 6 फुट 8 इंच लंबे गेंदबाज को किया स्टेप आउट और जड़ दिया 104 मीटर का छक्का, जेकब बेथेल का जवाब नहीं – rcb jacob bethell 104 meter monster six to kyle jamieson in dc vs rcb ipl 2026 watch video
Jacob Bethell 104 M Six vs Kyle Jamieson: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी के जेकब बेथेल ने 104 मीटर का लंबा छक्का लगाया।
जेकब बेथेल का मॉन्सटर सिक्स
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 39वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी के स्टार और युवा इंग्लिश बल्लेबाज जैकब बेथेल को खेलने का मौका मिला। जैकब ने इस मैच में भले ही छोटी पारी खेली। लेकिन अपनी छाप जरूर छोड़ी। जैकब बेथेल ने इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के 6 फुट 8 इंच लंबे तेज गेंदबाज को लाजवाब छक्का जड़ा, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आई है।
जैमीसन को बेथेल ने मारा 104 मीटर का छक्का
दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी का तीसरा ओवर दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन डाल रहे थे। उनके ओवर में जैकब बेथेल ने छोटी गेंद पर स्टेप आउट कर 104 मीटर का लंबा छक्का मारा। उन्होंने जैमीसन की गेंद पर गजब का पुल किया। उनके इस छक्के की वीडियो ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने खुद एक्स पर शेयर की है। हालांकि बेथेल उसी ओवर में आउट हो गए थे। उन्होंने 20 रन बनाए थे।
आरसीबी ने दिल्ली को किया चारों खाने चित
बीते 27 अप्रैल को खेले गए दिल्ली और बेंगलुरु के मुकाबले में बेंगलुरु ने डीसी को चारों खाने चित कर दिया और 9 विकेट से मुकाबला हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी इस मुकाबले में पूरी तरह से कॉलेप्स कर गई। दिल्ली की टीम मात्र 75 रन पर ही सिमट गई थी। 76 रन का टारगेट आरसीबी ने 6.3 ओवर में ही चेज कर दिया।
बेंगलुरु के हो गए हैं 12 अंक
डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। उन्होंने 8 में से 6 मुकाबले जीत लिए हैं और 12 अंक के साथ वे पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं दूसरी ओर अब दिल्ली कैपिटल्स का क्वालीफाई होना प्लेऑफ के लिए मुश्किल लग रहा है। डीसी 8 में से 5 मैच हार गई है।
लेखक के बारे मेंराहिल सैयदराहिल सैयद नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह स्पोर्ट्स सेक्शन के साथ जुड़े हुए हैं। राहिल क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, हॉकी, रेसलिंग, बैडमिंटन आदि सभी प्रकार के खेलों को कवर करते हैं। खेल से जुड़ी किसी भी प्रकार की खबर को दर्शकों तक सबसे पहले पहुंचाना इनकी प्रायोरिटी होती है। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से राहिल फरवरी 2023 में जुड़े थे। संस्थान में अपनी जर्नी के दौरान इन्होंने आईपीएल, 2023 का वनडे वर्ल्ड कप, 2024 का टी20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी भी कवर की है। इसके अलावा इन्होंने 2024 का यूरो कप, कोपा अमेरिका 2024 और फुटबॉल के अन्य बड़े टूर्नामेंट भी कवर किए हैं। टेनिस में ऑस्ट्रेलिया ओपन, विंबलडन जबकि ओलंपिक 2024 जैसे बड़े इवेंट्स भी कवर कर चुके हैं।
पत्रकारिता का अनुभव- 2021 में राहिल ने डिजिटल पत्रकारिता का अपना सफर तेज तरार न्यूज चैनल से शुरू किया था। जहां उन्होंने सभी प्रकार की बीट पर काम किया था, जिसमें क्राइम, मनोरंजन, खेल आदि सभी बीट शामिल थीं। उसके बाद उन्होंने 2022 की शुरुआत में स्पोर्ट्जविकी जॉइन किया था। स्पोर्ट्जविकी में राहिल मुख्य रूप से क्रिकेट पर खबरें बनाते थे। इनको डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल हो गए हैं।
राहिल सैयद ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी हॉनर्स किया है। उसके बाद उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया था।… और पढ़ें