08:29 AM, 11-Oct-2025
IND vs WI Test Live: क्या दोहरा शतक लगा पाएंगे यशस्वी जायसवाल, थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल
Live Cricket Score Today IND vs WI Test 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। शुरुआती दिन यशस्वी ने शतक लगाकर भारत को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया और अब टीम की नजरें विशाल स्कोर बनाने पर होंगी।


