08:03 PM, 19-Sep-2025
India vs Oman Live Score: भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
07:37 PM, 19-Sep-2025
India vs Oman Live Score: दोनों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी।
07:33 PM, 19-Sep-2025
India vs Oman Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि ओमान के खिलाफ मैच के लिए उन्होंने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। हर्षित राणा को वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह को जसप्रीत बुमराह की जगह को मौका मिला है। इस मैच में भारत दो विशेषज्ञ स्पिनर और दो विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरा है। वहीं, ओमान ने भी दो बदलाव किए हैं।
06:43 PM, 19-Sep-2025
IND vs OMN T20 Live Score: गिल को क्रीज पर अधिक समय बिताने की जरूरत
भारतीय टीम सुपर 4 के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है और रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से इससे पहले ओमान के खिलाफ बल्लेबाजों को मौका देने का यह सुनहरा अवसर है। अभिषेक शर्मा ने अपेक्षा के अनुरूप तेज शुरुआत की है, लेकिन शुभमन गिल को क्रीज पर कुछ समय बिताने की जरूरत है। कप्तान सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वह चाहेंगे कि तिलक वर्मा को बल्लेबाजी करने का कुछ और समय मिले। भारत अगर फाइनल में पहुंचता है तो उसे सात दिन के अंदर चार मैच खेलने होंगे और इसे देखते हुए टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को भी बल्लेबाजी का कुछ मौका देना चाहेगा।
06:42 PM, 19-Sep-2025
IND vs OMN T20 Live Score: भारत ने लगातार दो मैच जीते
यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ भारत के शुरुआती दो मैच एकतरफा रहे थे और ऐसे में ओमान के खिलाफ बैखौफ बल्लेबाजी कर टीम बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका जैसे मुश्किल प्रतिद्वंद्वियों से भिड़ने से पहले अपने खेल को और बेहतर कर सकती है। दोनों ही मैचों में भारत की गेंदबाजी काफी अच्छी रही थी और भारत ने कम लक्ष्य का आसानी से पीछा किया था। बल्लेबाजी के मोर्चे पर शीर्ष और मध्यक्रम के बल्लेबाज मैच की परिस्थितियों में क्रीज पर अधिक समय बिताना पसंद करेंगे।
06:41 PM, 19-Sep-2025
IND vs OMN T20 Live Score: शुरुआती दो मैच एकतरफा अंदाज में जीते
भारत ने पहले मैच में यूएई को नौ विकेट से हराया था, जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान पर सात विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत ने यूएई और पाकिस्तान को एकतरफा मैच में हराया। टीम इन दोनों ही मैचों में तीन स्पिनर एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को लेकर उतरी थी और अब देखना दिलचस्प होगा कि ओमान के खिलाफ भारत रणनीति में कोई बदलाव करता है या नहीं। बुमराह के कार्यभार प्रबंध को लेकर हमेशा से ही चर्चा चलती है और ओमान के खिलाफ मैच से भारत आगे के लिए अपनी तैयारियां परखेगा। ऐसे में टीम प्रबंधन बुमराह को आराम देने पर विचार कर सकता है। टीम प्रबंधन अपने प्रमुख तेज गेंदबाज को आगे के चुनौतीपूर्ण दौर के लिए तरोताजा रखने के महत्व को समझता है। अगर बुमराह बाहर रहे तो उनकी जगह अर्शदीप सिंह या हर्षित राणा में से किसी को मौका मिल सकता है। अर्शदीप का दावा हालांकि मजबूत होगा क्योंकि वह अधिक अनुभवी हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरा करने के करीब हैं।
06:40 PM, 19-Sep-2025
IND vs OMN T20 Live Score: भारत का ओमान से सामना
एशिया कप में शानदार शुरुआत के बाद भारतीय टीम का ग्रुप चरण के आखिरी मैच में सामना ओमान से होगा। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने सुपर चार चरण के लिए क्वालिफाई किया है। इससे यह तय है कि इन दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों का सामना एक बार फिर होगा, ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ओमान के खिलाफ आराम देने की हो सकती है।
06:27 PM, 19-Sep-2025
India vs Oman Live Score: भारत की पारी शुरू, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर; टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
Live Cricket Score Today, T20 Asia Cup IND vs OMN 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप 2025 का आखिरी ग्रुप मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला अबु धाबी में खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम अपने विजयी अभियान को जारी रखने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम पहले ही सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, जिसमें उसका सामना पाकिस्तान से 21 सितंबर को होगा।


