Ind Vs Ban T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights And Turning Points News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Mayank Tripathi

Updated Wed, 24 Sep 2025 11:44 PM IST

दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई।


IND vs BAN T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi

भारत ने बांग्लादेश को हराया
– फोटो : PTI



विस्तार


भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। उनकेलिए सैफ हसन ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। वहीं, भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की।

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top