Iaf Mig 21 Retirement Farewell Ceremony Live India Bids Goodbye To The Legendary Fighter Jet After Six Decades – Amar Ujala Hindi News Live


10:33 AM, 26-Sep-2025

किताब में सिमटेंगी यादें

मिग-21 विमानों के स्विच ऑफ स्क्वाड्रन के कमांडिंग अफसर एयरफोर्स चीफ को फार्म-700 के रूप में एक बड़ी किताब सौंपेंगे। इसमें विमान की उड़ान से पहले उनकी हर तरह की जांच संबंधी रिपोर्ट और उड़ान के बाद पायलटों की फीडबैक रिपोर्ट शामिल होगी। यानी मिग-21 की संचालन संबंधी यादें अब इसी किताब में सिमटकर रह जाएंगी।

10:12 AM, 26-Sep-2025

चंडीगढ़ में बनाई जाएगी मेमोरी लेन

बादल-थ्री फार्मेशन में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी मिग-21 की आखिरी बार उड़ान भरेंगे। इसे काॅल साइन कहा जाता है। चूंकि इस विमान की पहली स्क्वाड्रन चंडीगढ़ में गठित हुई थी, लिहाजा इसकी विदाई के बाद यहीं एक मेमोरी लेन भी बनाई जा रही है, जो 1963 से लेकर 2025 तक मिग-21 के अदम्य साहस और शौर्य को प्रदर्शित करेगी।

10:04 AM, 26-Sep-2025

छह मिग-21 पैंथर्स फार्मेशन में भरेंगे उड़ान

स्क्वाड्रन नंबर 23 (पैंथर्स) के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन राजेंद्र नंदा के नेतृत्व में अन्य पायलट मिग-21 पैंथर्स फॉर्मेशन में आखिरी बार आसमान में गरजेंगे। इसमें एयरफोर्स की सातवीं फाइटर जेट पायलट प्रिया शर्मा भी मौजूद रहेंगी। 

09:44 AM, 26-Sep-2025

तीन तंबुओं में शुरू हुई थी पहली स्क्वाड्रन

छह पूर्व वायुसेना अध्यक्ष इस ऐतिहासिक पहल के गवाह बनेंगे। 1963 में मिग-21 को रूस से लाया गया। आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन और हिंडन बेस में बात नहीं बनी तो इसकी पहली स्क्वाड्रन चंडीगढ़ में तीन तंबुओं में शुरू की गई। इसी वजह से चंडीगढ़ 12 विंग एयरफोर्स स्टेशन से ही इसे अंतिम विदाई दी जा रही है।

09:39 AM, 26-Sep-2025

IAF Mig-21 Retirement Live: 62 साल तक बढ़ाया शौर्य, आज आखिरी बार गरजेगा पहला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान

62 साल तक देश की सेवा करने के बाद भारत का पहला सुपरसोनिक विमान मिग-21 अब रिटायर होने जा रहा है। 26 सितंबर को चंडीगढ़ में भारत के सुपर जेट की विदाई के लिए भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान, वायुसेना अध्यक्ष एपी सिंह, सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना अध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी भी पहुंच रहे हैं। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top