हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि मंदिर ट्रस्टी के रूप में राज्य और उसके पदाधिकारियों को हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों, संतों, गुरुओं की शिक्षाओं और संविधान के आदेशों के अनुरूप हिंदू धर्म के सिद्धांतों का प्रचार करने के लिए एक तंत्र और बुनियादी ढांचा विकसित करना चाहिए। इसके लिए हिंदू समाज के सभी वर्गों, जातियों और संप्रदायों के अर्चकों, पंडितों, पुजारियों और कथावाचकों की आवश्यकता है, जिनका स्वभाव और हिंदुत्व के साथ तालमेल हो। जैसा कि सर्वोच्च न्यायालय ने हिंदू धार्मिक ग्रंथों, महान गुरुओं, संतों और समाज सुधारकों की ओर से प्रचारित जीवन शैली के आधार पर समझाया है, जो हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों पर आधारित हो।


