{“_id”:”68ca5c2cd9d77052470a4d36″,”slug”:”himachal-weather-landslides-close-many-roads-417-deaths-so-far-in-monsoon-know-the-forecast-for-six-days-2025-09-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Himachal Weather: भूस्खलन से 574 सड़कें बंद, मानसून में अब तक 417 लोगों की मौत, जानें छह दिन कैसे रहेगा माैसम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:31 PM IST
प्रदेश में माैसम तो खुल गया, लेकिन दुश्वारियां अभी भी जारी हैं। राज्य में दो नेशनल हाईवे सहित 574 सड़कें बंद हैं।
बाढ़ के बाद धर्मपुर बस अड्डा। – फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बारिश का दाैर थम गया, लेकिन दुश्वारियां अभी भी जारी हैं। राज्य में सुबह 10:00 बजे तक दो नेशनल हाईवे सहित 574 सड़कें बंद रहीं। इसके अतिरिक्त 483 बिजली ट्रांसफार्मर व 203 जल आपूर्ति स्कीमें भी प्रभावित हैं। कुल्लू में 153, मंडी 229, शिमला 46 व कांगड़ा जिले में 46 सड़कें बंद हैं। शिमला में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।