Himachal Weather: Heavy Rains Cause Devastation, Vehicles, Shops Buried Under Debris,bridge Collapsed – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 13 Sep 2025 12:54 PM IST

हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी बारिश ने फिर तबाही मचाई है। मानपुरा के मानकपुर में ढेला पंचायत व दवनी औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाला पुल सुबह तेज बारिश के दौरान ध्वस्त हो गया। निरमंड उपमंडल के उर्टू में भारी बारिश से नाले का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन से पांच गाड़ियां दबने की सूचना है। 

Himachal Weather: Heavy rains cause devastation, vehicles, shops buried under debris,Bridge collapsed

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भूस्खलन, बाढ़ से कई क्षेत्रों में तबाही हुई है। सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा के मानकपुर में ढेला पंचायत व दवनी औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाला पुल सुबह तेज बारिश के दौरान ध्वस्त हो गया। इस मार्ग के बंद होने से मानपुरा से दवनी व वर्धमान क्षेत्र की ओर उद्यमियों व कामगारों को अब वाया बद्दी व चनालमाजरा होकर जाना पड़ रहा है। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में बुधवार शाम तक चार नेशनल हाईवे सहित 537 सड़कें बंद रहीं। 635 बिजली ट्रांसफार्मर व 266 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं।

loader

Trending Videos







Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top