Himachal Pradesh University Incentive Amount For Players Increased By Two To Two And A Half Times Know More – Amar Ujala Hindi News Live


हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने खेलों में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि में औसतन दो से ढाई गुना की वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 11 और 12 सितंबर को विश्वविद्यालय में आयोजित स्पोर्ट्स एंड को-करिकुलर एक्टिविटी काउंसिल (खेल एवं पाठ्येत्तर गतिविधि परिषद) की कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

loader

Trending Videos



इस वार्षिक बैठक में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में खेलकूद प्रतियोगिताओं और युवा महोत्सव सहित इंटर यूनिवर्सिटी, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तक खिलाड़ियों को पहुंचाने के लिए किए जाने वाले आयोजनों के लिए मांगे 2,58,70,000 रुपये में से मिले 1,33,90,000 के बजट को व्यय करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top