Himachal News Air India Fined In The Ticket Refund Case Of Former Mp And Bjp Leader – Amar Ujala Hindi News Live


दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा

Updated Wed, 17 Sep 2025 04:00 AM IST

पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता के लिए दिल्ली से शिमला के हवाई टिकट रिफंड से जुड़े मामले में एयर इंडिया पर जुर्माना लगा है। पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…

Himachal News Air India fined in the ticket refund case of former MP and BJP leader

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार


राज्य उपभोक्ता आयोग ने पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता के लिए दिल्ली से शिमला के हवाई टिकट रिफंड से जुड़े मामले में एयर इंडिया एयरवेज पर जुर्माना लगाया है। आयोग ने एयर इंडिया को सेवा में कमी होने का दोषी मानते हुए शिकायतकर्ता को 2,500 (दो हजार पांच सौ) रुपये की टिकट राशि ब्याज सहित वापस करने के आदेश दिए हैं। कंपनी को मानसिक प्रताड़ना और वाद व्यय में भी 25 हजार रुपये देने होंगे। राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति इंदर सिंह मेहता और सदस्य प्रताप सिंह ठाकुर की पीठ ने जिला आयोग शिमला के 12 सितंबर 2024 के आदेश को अपास्त करते हुए यह फैसला सुनाया है।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top