हिमाचल प्रदेश सरकार ने 28 सरकारी स्कूलों का दर्जा घटा दिया है। इन स्कूलों में 18 सितंबर 2025 तक विद्यार्थियों की संख्या पांच या इससे कम रही। इनमें 12 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (जीएसएसएस) और 16 सरकारी उच्च विद्यालय (जीएचएस) शामिल हैं। बुधवार को स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इन स्कूलों में मौजूदा कर्मचारियों, कार्यालय अभिलेखों, अन्य स्टॉक मदों, स्वीकृत पदों, भूमि एवं भवनों आदि के स्थानांतरण के संबंध में दिशा-निर्देश/निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। इन विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों को निकटवर्ती विद्यालयों या उनकी पसंद के विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा।