हिमाचल: पिछली तीन पोस्टिंग के आधार पर होंगे अब कर्मचारियों के तबादले, सरकार ने लिया बड़ा फैसला


अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Thu, 09 Oct 2025 10:25 AM IST

अब किसी भी कर्मचारी का तबादला उसकी पिछली तीन पोस्टिंग के क्षेत्रों, वहां बिताए गए कार्यकाल और वर्तमान स्टेशन की श्रेणी के आधार पर ही किया जाएगा।

Himachal: Employees will now be transferred based on their last three postings, the govt has taken a major dec

हिमाचल सरकार।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के तबादलों की प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा सुधार लागू किया है। अब किसी भी कर्मचारी का तबादला उसकी पिछली तीन पोस्टिंग के क्षेत्रों, वहां बिताए गए कार्यकाल और वर्तमान स्टेशन की श्रेणी के आधार पर ही किया जाएगा। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए तबादलों से जुड़े व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांत 2013 में नया प्रावधान जोड़ा है। आवेदन के साथ परफार्मा जमा करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना परफार्मा के तबादला आदेश जारी करना अवैध माना जाएगा। आदेशों का उल्लंघन करने वाले  अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

loader

ये भी पढ़ें: Shimla: अभिषेक त्रिवेदी की नियुक्ति रद्द, अब आईपीएस अधिकारी श्याम भगत को लगाया एसीएस



Source link

Scroll to Top