Himachal: Banks Will Also Provide Relief To Disaster Affected People, Committee Will Prepare Proposal In A Wee – Amar Ujala Hindi News Live


अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 27 Sep 2025 09:47 AM IST

प्रदेश में आपदा प्रभावितों के लिए बैंक विशेष राहत पैकेज देने की तैयारी में हैं। प्रदेश के लाखों ऋण धारकों को राहत देने के लिए कमेटी एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करेगी। 

Himachal: Banks will also provide relief to disaster affected people, committee will prepare proposal in a wee

एसएलबीसी की बैठक।
– फोटो : संवाद



विस्तार


हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावितों के लिए बैंक विशेष राहत पैकेज देने की तैयारी में हैं। शिमला में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की। प्रदेश के लाखों ऋण धारकों को राहत देने के लिए कमेटी एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करेगी। बैठक में कृषि, एमएसएमई और अन्य ग्राहकों के ऋणों का पुनर्गठन करने के लिए पैकेज देने पर सहमति बनी। सक्सेना ने कहा कि आपदा के कारण कई ऋणधारकों की अदायगी क्षमता प्रभावित हुई है। ऐसे में अदायगी को पुनर्निर्धारित करने का प्रस्ताव बैंक घोषित करेंगे।

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top