Heavy Rain Warning In Four Districts Including Dehradun Weather Uttarakhand Weather News – Amar Ujala Hindi News Live


उत्तराखंड में लोगों को अभी बारिश से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, पिथौरागढ़ और चमोली जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है।


Heavy rain warning in four districts including Dehradun weather Uttarakhand Weather News

बारिश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज सोमवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

loader

Trending Videos

ये भी पढ़ें…Uttarakhand Politics: भाजपा की नई टीम; मंथन से बनाया गया संतुलन, युवा चेहरों पर किया गया भरोसा

अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। खासकर ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, पिथौरागढ़ और चमोली जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 सितंबर तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश के आसार हैं। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top