Health: Sand Flies Are Spreading Disease Not Only On The Banks Of The Sutlej River But Also In Other Areas, St – Amar Ujala Hindi News Live


अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Mon, 29 Sep 2025 11:16 AM IST

विशेषज्ञों के अनुसार यह मक्खी और इससे होने वाली बीमारी राज्य के कुछ विशिष्ट क्षेत्रों में तेजी से फैल रही है, जिसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिकीय असंतुलन है। 

Health: Sand flies are spreading disease not only on the banks of the Sutlej River but also in other areas, st

बीमारी फैला रही रेत मक्खी(सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


रेत मक्खी यानी कटैनीय लीशमैनियासिस (सीएल) केवल सतलुज घाटी तक सीमित नहीं है। यह अन्य क्षेत्रों में भी पहुंच चुकी है। इस मक्खी के काटने से त्वचा पर दाग पड़ते हैं, जो जल्दी नहीं भरते। समय पर इलाज नहीं किया गया तो यह बीमारी त्वचा की सूरत बिगाड़ देती है। विशेषज्ञों के अनुसार यह मक्खी और इससे होने वाली बीमारी राज्य के कुछ विशिष्ट क्षेत्रों में तेजी से फैल रही है, जिसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिकीय असंतुलन है। हिमाचल प्रदेश के कई जिले अब इस बीमारी के संभावित खतरे की जद में हैं। समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top