घरेलू मार्केट में भी भागे सोना-चांदी
एमसीएक्स के बाद अगर बात करें घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की कीमत में आए बदलाव के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, सोमवार की शाम को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,58,674 रुपये पर बंद हुआ था और मंगलवार को खुलने के साथ ही ये 1,60,436 रुपये पर पहुंच गया था. वहीं चांदी 2,60,056 पर क्लोज हुई थी और मंगलवार को 2,72,830 रुपये प्रति किलो पर खुली. बता दें कि आईबीजीए की वेबसाइट पर अपडेट किए गए ये रेट जीएसटी और मेकिंग चार्ज से अलग होते हैं, इनके जुड़ने से भाव बढ़ जाता है.
(नोट- सोना-चांदी में निवेश से पहले अपने कमोडिटी एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)


