Gold became costlier by Rs 1200, silver became cheaper by Rs 3600 | सोना 1200 रुपए महंगा, चांदी 3600 रुपए सस्ती – Jaipur News


जयपुर | अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से आयात महंगा पड़ने के चलते शनिवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 1,200 तथा 22 कैरेट सोना 1,100 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा होकर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हाल

.

दूसरी तरफ अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में शुक्रवार को कारोबार समाप्ति पर फरवरी डिलीवरी सोना 16.80 डॉलर की तेजी से 4,329.80 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 2.507 डॉलर गिरावट से 62.085 डॉलर प्रति आउंस पर बंद हुई। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव : चांदी (999) 194.2 चांदी रिफाइनरी 193.7 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 13,520 रुपए, सोना जेवराती 12,640 तथा वापसी 12,340 रुपए प्रति ग्राम।

तीसरी तिमाही में सोने की निवेश मांग 20% बढ़ी

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक कीमत में लगातार वृद्धि के बावजूद कैलेंडर वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के दौरान देश में निवेशकों ने सोने की छड और सिक्कों में लगभग 85,000 करोड़ रु. (10.2 बिलियन डॉलर) का निवेश किया, जो एक तिमाही में अब तक का सर्वाधिक है। लेकिन, कीमत में वृद्धि से साल 2025 में देश में सोने की भौतिक मांग 600-700 टन के बीच रहने का अनुमान है, जो 2020 के बाद से सबसे कम और पिछले साल की 802.8 टन से बहुत नीचे होगी।



Source link

Scroll to Top