GMP कर रहा बंपर लिस्टिंग का इशारा, 53 रुपये का है शेयर, खुलने जा रहा है यह IPO, Business Hindi News


Hy-Tech Engineers IPO: हाई-टेक इंजीनियर्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए अगले हफ्ते खुलने जा रहा है। कंपनी का आईपीओ अभी ओपन भी नहीं हुआ है, लेकिन ग्रे मार्केट में इसके शेयर धमाल मचाए हुए हैं। हाई-टेक इंजीनियर्स के शेयर अभी से 41 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ सोमवार 24 अगस्त से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और यह 27 अगस्त तक ओपन रहेगा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 136 करोड़ रुपये तक का है।

53 रुपये शेयर का दाम, 22 रुपये पहुंच गया है ग्रे मार्केट प्रीमियम
हाई-टेक इंजीनियर्स के आईपीओ (Hy-Tech Engineers IPO) में शेयर का दाम 53 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से 22 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो हाई-टेक इंजीनियर्स के शेयर 75 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 41 पर्सेंट से अधिक के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 28 अगस्त को फाइनल होगा। वहीं, कंपनी के शेयर मंगलवार 1 सितंबर को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
हाई-टेक इंजीनियर्स के आईपीओ (Hy-Tech Engineers IPO) में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 283 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को एक लॉट के लिए 14,999 रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ की 13 लॉट में 3679 शेयर हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 97.99 पर्सेंट है, जो कि आईपीओ के बाद 71.23 पर्सेंट रह जाएगी। हेमंत तुकाराम मोंडकर, सुरेखा हेमंत मोंडकर और अश्विन हेमंत मोंडकर कंपनी के प्रमोटर्स हैं।

हाई-टेक इंजीनियर्स का बिजनेस
हाई-टेक इंजीनियर्स (Hy-Tech Engineers) की शुरुआत दिसंबर 1978 में हुई है। हाई-टेक इंजीनियर्स एक इंजीनियरिंग कंपनी है। यह अलग-अलग इंडस्ट्रियल एप्लीकेशंस के लिए हाइड्रॉलिक फिटिंग्स के डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई का काम करती है। हाइड्रॉलिक्स इंडस्ट्री में कंपनी को 4 दशक से ज्यादा का अनुभव है। कंपनी 11000 से ज्यादा SKUs का पोर्टफोलियो ऑफर करती है। घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में कंपनी B2B मॉडल पर ऑपरेट करती है। हाई-टेक इंजीनियर्स डायरेक्ट सेल्स के साथ-साथ अर्थोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स के जरिए ओईएम और इंडस्ट्रियल कस्टमर्स को अपनी सर्विसेज उपलब्ध कराती है।



Source link

Scroll to Top