बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव अंगूरी टांडा में परिवारों के विरोध के बाद शादी न होने से आहत प्रेमी-प्रेमिका ने जान देने का फैसला कर लिया। प्रेमिका ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे परिजनों ने बचा लिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमिका के फंदा लगाने की खबर मिलने के बाद प्रेमी ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी प्रेमी युगल एक ही बिरादरी के हैं। दोनों के घर आसपास ही हैं। 24 वर्षीय युवती ने मंगलवार सुबह छह बजे अपने ही घर में फंदा लगा लगा लिया। उसके परिवार के लोगों को पता लगा तो उन्होंने उसे फंदे से उतारा और निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद उन्होंने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ सुभाषनगर थाने में शिकायत दी। आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी को अलग-अलग नंबरों से कॉल करके परेशान करता है। इसके कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
यह भी पढ़ें- Budaun News: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से फैला तनाव, भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पुलिस ने संभाली स्थिति