{“_id”:”68ef2007871d87c5ff0f2059″,”slug”:”former-bjp-mp-virendra-kashyap-s-son-booked-for-dushkarm-2025-10-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिमाचल: भाजपा के पूर्व सांसद कश्यप के बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Oct 2025 09:47 AM IST
शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप के बेटे पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना सोलन में शिकायत दी है।
अपराध(सांकेतिक) – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप के बेटे पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना सोलन में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि ब्रिजेश्वर कश्यप दो साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा है। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की तस्वीर स्पष्ट होगी।