fog and cold wave increase bihar weather report today imd Bihar Weather: बिहार में कोहरा और सर्दी कब तक सताएगी, कहां शीत दिवस जैसे हालात; मौसम का हाल, Bihar Hindi News


संक्षेप:

Bihar Weather: मंगलवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तर-मध्य भागों के कुछ स्थानों मे घना कोहरा एवं शीत दिवस जैसी स्थिति होने की संभावना है। वहीं राज्य के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भाग के कुछ स्थानों मे शीत दिवस जैसी स्थिति होने की संभावना है।

Bihar Weather: कोहरे के कहर और पछुआ हवा चलने से सोमवार को भी अधिकतर जिलों में कड़ाके की सर्दी की स्थिति बनी रही। राज्य के छह जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। इससे दक्षिण बिहार के इन जिलों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आयेगी। दिन में धूप निकलेगा, पर रात में ठंड में और बढ़ोतरी होगी। सोमवार को दक्षिण बिहार के ज्यादातर शहरों में चार-पांच दिनों के बाद दिन में धूप निकली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन पछुआ हवा चलने के कारण लोग ठिठुरते रहे। सोमवार को नालंदा जिले का राजगीर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। गया जी का तापमान भी गिरा। यहां सूबे में सबसे कम दृश्यता सुबह के समय 50 मीटर दर्ज किया गया।‌ मंगलवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तर-मध्य भागों के कुछ स्थानों मे घना कोहरा एवं शीत दिवस जैसी स्थिति होने की संभावना है। वहीं राज्य के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भाग के कुछ स्थानों मे शीत दिवस जैसी स्थिति होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:प्रयाग ग्रुप पर ED का शिकंजा, बिहार-बंगाल और असम में 116 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान सुबह में घने से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, वैसे-वैसे धूप निकलेगी। इसी कारण अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 6.6 से 12.7 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 15.3 से 20.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

पटना में पांच दिनों के बाद निकली धूप, थोड़ी राहत

राजधानी में पांच दिनों के बाद सोमवार को धूप निकली। लेकिन पछुआ हवा से राहत नहीं मिली। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को भी सुबह में हरा और दिन में धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है। राजधानी के न्यूनतम तापमान में सोमवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। लेकिन धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 18.9 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Source link

Scroll to Top