Flood-like Situation In 11 Districts Of Haryana Due To Rise In Water Level Of Four Rivers – Amar Ujala Hindi News Live


अमर उजाला नेटवर्क, करनाल/हिसार/रोहतक/चंडीगढ़
Published by: विजय पुंडीर

Updated Tue, 02 Sep 2025 12:55 AM IST

यमुना, घग्गर, मारकंडा और टांगरी नदियां खतरे के निशान पर बह रही हैं। यमुनानगर, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, सोनीपत और फरीदाबाद जिलों में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। 


Flood-like situation in 11 districts of Haryana due to rise in water level of four rivers

चार नदियों में उफान के कारण हरियाणा के 11 जिलों में बाढ़ जैसे हालात
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से चार नदियों में उफान के कारण हरियाणा के 11 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। यमुना, घग्गर, मारकंडा और टांगरी नदियां खतरे के निशान पर बह रही हैं। सोमवार को यमुना नदी पर बने हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर सीजन में पहली बार 3,31,653 क्यूसेक पर पहुंच गया। बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। उफनाई यमुना देर शाम यमुनानगर की सड़कों व गांवों तक पहुंच गई। इससे लोगों में अफरातफरी मचने लगी। प्रशासन ने यमुना नदी किनारे बसे गांवों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है। कुरुक्षेत्र में मारकंडा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और पट्टी जामरा गांव के घरों तक पहुंच गया।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top