Fir Against Senior Bank Manager In Rs 3.70 Crore Fraud Case Apmc Shimla – Amar Ujala Hindi News Live


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक ऑफ बड़ौदा की कसुम्पटी शाखा में 3.70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में वरिष्ठ बैंक प्रबंधक के खिलाफ छोटा शिमला थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता बैंक ऑफ बड़ौदा के उप क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार गाबा ने बताया कि बैंक की कसुम्पटी शाखा के सीनियर मैनेजर अंकित राठौर ने 3.70 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया गया। आरोप है कि 22  व 27 अगस्त, 2025 को सचिव एपीएमसी एस एंड के खाते से बिना अनुमति 3.70 करोड़ की राशि कालू देवी के खाते में ट्रांसफर की गई।

इसे बाद में कई खातों व नकद निकासी के जरिये निकाल लिया गया। वर्तमान में 90.95 लाख खाते में शेष हैं, जिसे फ्रीज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top