Ex-servicemen Children Will Be Given More Than 50% Discount On Coaching Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live


प्रदेश में पूर्व सैनिकों के बच्चों को उपनल के माध्यम से एनडीए और सीडीएस की कोचिंग में 50 फीसदी या इससे अधिक की छूट दिए जाने की तैयारी है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस संबंध में उपनल के प्रबंध निदेशक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि कई बच्चे सेना में अफसर बनना चाहते हैं लेकिन इसके लिए कोचिंग बहुत महंगी होने से वह कोचिंग नहीं ले पाते।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कोचिंग के लिए 50 फीसदी शुल्क उपनल के माध्यम से दिया जाएगा। जबकि 25 फीसदी की छूट के लिए कोचिंग इंस्टीट्यूट से बात की जाएगी। शेष 25 फीसदी शुल्क एनडीए, सीडीएस की तैयारी कर रहे युवाओं को देना होगा। सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि कई कोचिंग इंस्टीट्यूट इसके लिए तैयार हैं। जल्द प्रस्ताव तैयार कर योजना को अमल में लाया जाएगा। मंत्री ने पूर्व सैन्य अधिकारियों से कहा कि निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव दें।

ये भी पढे़ं…UKSSSC: पेपर लीक मामला: परीक्षा केंद्र में नीली कुर्सी की कहानी में नहीं कोई दम, ये नए तथ्य आए अब सामने

पूर्व सैन्य अधिकारियों की ओर से बताया गया कि वे मंगलवार को सैन्यधाम का निरीक्षण करेंगे। बैठक में पूर्व आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह, मेजर जनरल ओपी सभरवाल, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, मेजर जनरल एएस रावत, मेजर जनरल पीएस राणा, मेजर जनरल डी अग्निहोत्री, उपनल के प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top