Delhi: पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से की मुलाकात, जानें क्या कहा


अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार

Updated Mon, 13 Oct 2025 12:29 PM IST

पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर नवज्योति इंडिया फाउंडेशन के वार्षिकोत्सव में शामिल होने की बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी किताबें ‘इट्स ऑलवेज पॉसिबल’ और ‘फियरलेस गवर्नेंस’ भेंट कीं।


Ex-IPS Kiran Bedi Meets Delhi CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता और किरण बेदी
– फोटो : Kiran Bedi/X



विस्तार


पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मुख्यमंत्री ने नवज्योति इंडिया फाउंडेशन के वार्षिकोत्सव में आने की कृपा की है। मेरे अलावा, नवज्योति इंडिया फाउंडेशन की निदेशक नीतू शर्मा भी मौजूद थीं। मैंने उन्हें अपनी दो किताबें भेंट कीं। इट्स ऑलवेज पॉसिबल (तिहाड़ रिफॉर्म्स पर) और फियरलेस गवर्नेंस (पुडुचेरी एडमिन का संस्मरण)।

 





Source link

Scroll to Top