Employees Of The Up-nidco Energy Corporation Will Receive Accident Insurance Coverage Of 50 Lakh Rupees – Amar Ujala Hindi News Live


उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में काम कर रहे उपनल कर्मचारियों को अब 50 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। इसके लिए उपनल के समझौते के तहत सभी कर्मचारियों के खाते पंजाब नेशनल बैंक में खुलवाए जा रहे हैं। बैंक उन्हें कई अन्य सुविधाएं भी देगा।

उपनल और पीएनबी के बीच पिछले साल सितंबर में अनुबंध हुआ था। इसके तहत उपनल कर्मचारियों के मानदेय खाते पीएनबी में खुलने पर उन्हें विभिन्न लाभ दिए जाएंगे। उपनल कर्मचारियों को पीएनबी की ओर से 50 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा, जिसकी एकमुश्त धनराशि मृतक के आश्रितों को प्रदान की जाएगी। एक वित्तीय वर्ष के अंतराल में कार्मिकों का उनके वेतन के हिसाब से 40 से 100 चेक लीफ की सुविधा बिना किसी शुल्क मिलेगी। दो से पांच आरटीजीएस, एनईएफटी या डिमांड ड्राफ्ट सालभर में निशुल्क बना सकेंगे। मकान, वाहन या व्यक्तिगत ऋण लेने पर बैंक प्रॉसेसिंग शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट और बोनांजा ऑफर के तहत 100 प्रतिशत तक की छूट देगा।

पीएनबी में खाते खुलने के बाद सभी उपनल कार्मिकों को माहवार वेतन मिलेगा। अगर दो माह से अधिक वेतन भुगतान किया गया तो तीसरे माह उस कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा जैसे लाभ से वंचित किया जा सकता है। उपनल के माध्यम से जो पूर्व सैनिक काम कर रहे हैं, उन्हें पेंशन खाते पीएनबी में ट्रांसफर कराने पर पेंशन बीमा (रक्षक प्लस योजना) के तहत अनुमन्य लाभ मिलेंगे।

Dehradun: कार शोरूम की बाउंड्री वॉल तोड़कर अंदर घुसा तेज रफ्तार ट्रक, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त, वीडियो



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top