
जीत के बाद जश्न मनाते एबीवीपी के आर्यन मान, कुणाल चौधरी, दीपिका झा, और एनएसयूआई के राहुल झांसला
– फोटो : जी पाल
विस्तार
डूसू चुनाव के दौरान एबीवीपी की ओर से घोषणा पत्र में मेट्रो में रियायती पास का वादा करने सहित कई दूसरे मुद्दे जीत में तुरुप का इक्का साबित हुए। इस कारण एबीवीपी को डूसू में अलग-अलग तीन पदों पर जीत मिली।
डूसू चुनाव से पहले डीयू छात्रों को दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा यू स्पेशल बस की सौगात देना भी इस जीत में अहम रहा।
एबीवीपी ने घोषणा पत्र में छात्रों को सब्सिडी पर स्वास्थ्य बीमा देना, महिला सुरक्षा और सुविधा, दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष प्रावधान, खेल और फिटनेस पर जोर, डिजिटल और टेक्नोलॉजी सशक्तिकरण, रोजगार और इंटर्नशिप अवसर, शैक्षणिक सुधार और शोध सुविधा, मानसिक स्वास्थ्य और काउंसलिंग जैसे कई दूसरे मुद्दों को शामिल किया। इस कारण डीयू छात्रों का एबीवीपी को समर्थन मिला।


