Dusu Elections Abvp Aryan Dominated Counting From First Round Nsui Candidate Jocelyn Received 12,645 Votes – Amar Ujala Hindi News Live


DUSU Elections ABVP Aryan dominated counting from first round NSUI candidate Jocelyn received 12,645 votes

डूसू चुनाव में जीते उम्मीदवारों के साथ डीयू कुलपति योगेश सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


डूसू चुनाव के लिए मतदान के बाद शुक्रवार को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित मल्टीपर्पज हॉल में 21 राउंड तक मतगणना का दौर चला। मतगणना सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई जो दोपहर ढाई बजे तक संपन्न हो गई। 

loader

मतगणना में एबीवीपी के डूसू अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आर्यन मान का दबदबा पहले से लेकर आखिरी राउंड तक कायम रहा। पहले से आठवें राउंड तक आर्यन मान और एनएसूयआई की उम्मीदवार जोसलिन नंदिता चौधरी के बीच 5094 वोटों का अंतर था। 

16 राउंड की मतगणना होने तक यह अंतर 11881 वोटों तक पहुंच गया। फिर 21वें राउंड में सभी वोटों की गिनती होने पर यह फासला 16196 तक पहुंच गया। 

आर्यन मान को कुल 28841 और जोसलिन नंदिता चौधरी को 12645 वोट मिले। करीब 17 साल बाद एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए किसी महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा था। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top