
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
राजधानी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने महंगाई राहत (डीयरनेस रिलीफ-डीआर) की दर में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दर के मुताबिक, अब केंद्रीय और पारिवारिक पेंशनरों को 55 फीसदी की जगह 58 फीसदी महंगाई राहत मिलेगी।


