Disha Patani S House Firing Case After First Team Of Shooters Failed A Second Team Was Sent – Amar Ujala Hindi News Live



दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में गाजियाबाद में दो शूटरों को मुठभेड़ में ढेर करने वाली संयुक्त टीम को बरेली पुलिस ने ही पर्याप्त साक्ष्य सौंप दिए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, नाम-पते से लेकर मौजूदा मोबाइल नंबर तक शूटरों को ट्रेस करने के काम आए। दरअसल शूटरों की ए टीम फ्लॉप होने पर बी टीम (मुख्य शूटरों) ने मोर्चा संभाला।

loader

इस वारदात के पीछे गैंग का था यह मकसद

गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गैंग की तमन्ना दिशा पाटनी के घर फायरिंग के बहाने यूपी में भी अपना वर्चस्व कायम कर दहशत व रंगदारी के धंधे को विस्तार देने की थी। अफसरों की मानें तो इसी सिलसिले में गैंग ने सुनियोजित योजना बनाकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।




Trending Videos

Disha Patani s house firing case After first team of shooters failed a second team was sent

दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग का मामला
– फोटो : अमर उजाला


प्लान के तहत टीम ए में बागपत निवासी शूटर नकुल व विजय भेजे गए। दोनों 11 सितंबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे जगदीश चंद्र पाटनी की गली में घुसे। गलतफहमी में ये पाटनी के घर से सौ मीटर आगे चले गए। वहां पीछे बैठे नकुल ने पिस्टल से एक फायर किया। तुरंत ही दोनों वापस हो लिए।


Disha Patani s house firing case After first team of shooters failed a second team was sent

दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग का मामला
– फोटो : अमर उजाला


ये जब शहर से निकल रहे थे तो टीम बी (मुख्य शूटर) रविंद्र और अरुण शहर में घुस रहे थे। इससे पहले चारों की अपने विदेश व अन्य प्रदेशों में बैठे आकाओं से बात हो चुकी थी। सभी का ध्यान इंटरनेट व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर था जहां कहीं भी दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मेसेज नहीं दिखा।


Disha Patani s house firing case After first team of shooters failed a second team was sent

दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग का मामला
– फोटो : अमर उजाला


…इसलिए दोबारा दिशा पाटनी के घर पर की गई फायरिंग

सूत्रों के मुताबिक गिरोह ने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि खुद पाटनी परिवार को भी फायरिंग का पता नहीं लगा। ये फायर हवाई था, इसलिए कोई निशान भी नहीं मिला। ऐसे में गिरोह की यह टीम मेसेज देने में विफल रही कि ऐसी घटना की गई।


Disha Patani s house firing case After first team of shooters failed a second team was sent

दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला
– फोटो : अमर उजाला


तब तय किया गया कि रविंद्र व अरुण की टीम ये काम करेगी। 12 सितंबर को तड़के 3.33 बजे रविंद्र ने जिगाना पिस्टल से पाटनी के घर के छज्जे को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे गिरोह का मकसद पूरा हुआ और मीडिया में मामला सुर्खियां बनने के बाद गिरोह ने दिशा पाटनी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी ले ली।




Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top