Disha Patani S Father Expressed Gratitude To Cm Yogi For Encounter Of Shooters – Amar Ujala Hindi News Live – Up:शूटरों के एनकाउंटर पर दिशा पाटनी के पिता ने सीएम योगी का जताया आभार, कहा


अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: आकाश दुबे

Updated Thu, 18 Sep 2025 10:28 AM IST

अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ने उनको भरोसा दिया था उस पर वह खरे उतरे। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की पुलिस अपराध मुक्त प्रदेश और भय मुक्त समाज की परिकल्पना को साबित कर रही है।


Disha Patani s father expressed gratitude to CM Yogi for encounter of shooters

सीएम योगी और जगदीश पाटनी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी जगदीश पाटनी ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कॉल पर बात कर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जिस तरह से कार्रवाई की है उसने प्रदेश में भय मुक्त समाज की परिकल्पना को साबित किया है।

loader

Trending Videos



जगदीश पाटनी ने बुधवार को मुठभेड़ में दो अपराधियों के मारे जाने के बाद 34 सेकंड का एक वीडियो संदेश जारी किया है। पाटनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके घर पर फायरिंग के बाद उसने वार्ता कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पूरे परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top