Delhi Police Arrested Maya Gang Leader After Injuring Him In Encounter – Amar Ujala Hindi News Live


दिल्ली के सरिता विहार इलाके में बीती रात पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ ने कुख्यात माया गैंग के एक सक्रिय लुटेरे-स्नैचर और किंगपिन सागर को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी एक मुठभेड़ के दौरान हुई। आरोपी को पैर में गोली लगी।

डीसीपी दक्षिण पूर्व हेमंत तिवारी ने बताया कि एसटीएफ टीम को सागर के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जो माया गैंग का प्रमुख सदस्य है। सरिता विहार फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही सागर ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में टीन ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की।

 

गोलीबारी के दौरान सागर घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सागर के पास से पुलिस को एक .32 बोर की सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और तीन खाली कारतूस बरामद किए हैं।





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top