Delhi High Court Receives Bomb Threat Through E Mail – Amar Ujala Hindi News Live


अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे

Updated Fri, 12 Sep 2025 12:30 PM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ई-मेल में लिखा है कि ‘जज रूम/कोर्ट परिसर में तीन बम रखे गए हैं। दोपहर दो बजे तक खाली करा दें।’ इससे पहले भी समय-समय पर इसी तरह ई-मेल के जरिए अलग-अलग स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं।


Delhi High Court receives bomb threat through e mail

दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है। ई-मेल मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। एहतियातन हाईकोर्ट परिसर को खाली कराया गया है। सूचना पर आनन-फानन पुलिस और जांच एजेंसियां पहुंच गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ई-मेल में लिखा है कि ‘जज रूम/कोर्ट परिसर में तीन बम रखे गए हैं। दोपहर दो बजे तक खाली करा दें।’ इससे पहले भी समय-समय पर इसी तरह ई-मेल के जरिए अलग-अलग स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं। लेकिन जांच पड़ताल में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलता।

loader

Trending Videos

 





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top