दिवाली से पहले ही डराने लगी दिल्ली की हवा: कई इलाकों में बेहद खराब हुई स्थिति, NCR में गाजियाबाद सबसे प्रदूषित


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार

Updated Thu, 16 Oct 2025 08:23 PM IST

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार को हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। ऐसे में सांस के मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। 


Delhi celebrates Diwali in stifling air Situation worsens in many areas Ghaziabad is most polluted in NCR

दमघोंटू हवा में मनेगी दिल्ली की दिवाली
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


सर्दी की आहट और गिरते तापमान के साथ राजधानी की सांस पर सांसत बढ़ती जा रही है। गुरुवार को कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। ऐसे में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 245 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसके अलावा, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 307 दर्ज किया, यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसके अलावा, गुरुग्राम में 260, नोएडा में 288 और ग्रेटर नोएडा में 272 सूचकांक दर्ज किया गया। 

Trending Videos



Source link

Scroll to Top